{"_id":"5bfaf80fbdec22416e6262f4","slug":"11543174159-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग स्क्रीनिंग शिविर में 37 की जांच, 13 की होगी सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग स्क्रीनिंग शिविर में 37 की जांच, 13 की होगी सर्जरी
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अमर उजाला फाउंडेशन और इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर हयूमन वेलफेयर एंड रिहैबिलटेशन(ईश्वर) दिल्ली और एपेक्स हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय प्री-स्क्रीनिंग शिविर में दिव्यांगता से जूझ रहे 37 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई। एपेक्स हॉस्पिटल में लगे शिविर में 13 बच्चों को दिसंबर में होने वाली सर्जरी के लिए चिन्हित किया गया।
दिव्यांगता से जूझ रहे 18 साल से कम उम्र के बच्चों की स्क्रीनिंग की गई। ईश्वर फाउंडेशन की टीम के सदस्यों ने बच्चों के अभिभावकों को दिव्यांग कल्याण के लिए फाउंडेशन की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में एपेक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. एसके सिंह, निदेशक डॉ. अंकिता पटेल, डॉ. स्वरूप पटेल आदि मौजूद रहे। एपेक्स हॉस्पिटल के जनसंपर्क अधिकारी संजीव ने बताया कि दो दिन में कुल 37 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें चिन्हित 13 लोगों की सर्जरी 27 से 30 दिसंबर तक एपेक्स हॉस्पिटल में ही कराई जाएगी।