{"_id":"694af77d509493864f0bffa6","slug":"1144-vehicles-checked-hooters-removed-from-26-vehicles-fined-rs-555-lakh-varanasi-news-c-20-gkp1008-1230318-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 1144 वाहनों की जांच, 26 वाहनों से हटाए हूटर, 5.55 लाख रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 1144 वाहनों की जांच, 26 वाहनों से हटाए हूटर, 5.55 लाख रुपये का जुर्माना
विज्ञापन
कमिश्नरेट में मोडिफाइड साइलेंसर, हूटर एवं प्रेशर हॉर्न लगे वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। कमिश्नरेट में दोपहिया वाहनों में मोडिफाइड साइलेंसर, हूटर और प्रेशर हॉर्न के अवैध प्रयोग पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर सोमवार रात विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। 1144 वाहनों की जांच की गई। 26 वाहनों में अवैध हूटर और 67 वाहनों में प्रेशर हॉर्न पाए गए। 22 चालान (हूटर) और 66 (प्रेशर हॉर्न) पर किए गए। 1 वाहन को सीज और 18 का चालान किया गया। 1843 दोपहिया की जांच में 167 में मोडिफाइड साइलेंसर मिले। 140 का चालान व 27 वाहन सीज किए गए। 5,55,500 रुपये का शमन शुल्क लगाया गया। 87 वाहनों का चालान किया गया। अपर पुलिस आयुक्त, कानून-व्यवस्था और मुख्यालय शिवहरी मीणा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस प्रकार के विशेष चेकिंग अभियान चलाए जाएं। यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाए व नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।