फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले तीन फीसदी बढ़ा, विधानसभा चुनाव से कम रहा आंकड़ा

पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले तीन फीसदी बढ़ा, विधानसभा चुनाव से कम रहा आंकड़ा

Mon, 13 May 2019 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले तीन फीसदी बढ़ा, विधानसभा चुनाव से कम रहा आंकड़ा
वाराणसी। छठवें चरण के मतदान में मछली शहर लोकसभा की पिंडरा विधानसभा के मतदाताओं ने खूब उत्साह दिखाया। रविवार सुबह से ही मतदाता मतदान बूथों पर पहुंचने लगे। यहां 57.07 फीसदी मतदान हुआ जो पिछले लोकसभा चुनाव से तीन फीसदी ज्यादा है। खास बात यह भी रही कि महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं के मुकाबले ज्यादा रही।
विज्ञापन

सुबह सात बजे से पिंडरा विधानसभा में मतदान शुरू हुआ तो रसलहा, सियरहा, तिलवर सहित कई जगहों पर ईवीएम में गड़बड़ी के चलते मतदान बाधित रहा। सूचना पर कई जगहों पर ईवीएम बदली गईं तो कई जगहों पर उन्हीं मशीनों को दुरुस्त कर मतदान शुरू कराया गया। कई जगहों पर वोटिंग के दौरान भी ईवीएम में तकनीकी गड़बड़ी की शिकायतें रहीं। पूरे क्षेत्र में सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की टीमें लगातार भ्रमण करती रहीं। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के इनपुट के आधार पर 57.07 फीसदी मतदान का आंकलन किया गया है। सही आंकड़ा और महिला व पुरुषों के मतदान का प्रतिशत निकाला जा रहा है। पूरे क्षेत्र में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराया गया है।
विज्ञापन

बूथों पर दिव्यांग मित्रों ने की मदद
मतदान के दौरान दिव्यांग मित्रों ने वृद्धों और दिव्यांगों की मदद की। नेहिया में भी बच्चू लाल जो दोनों आंख से देख नहीं पाते हैं, उनका मतदान दिव्यांग मित्र ने कराया। बड़ागांव के सवींपुर, चकचमरान, बड़ागांव, लखंसीपुर, नेवादा, शेरवानीपुर, कूंड़ी, बलरामपुर, घमहापुर, रतनपुर में भी दिव्यांग मित्रों ने मदद की। वहीं, पिंडरा के 379 बूथों पर पानी और शेड की व्यवस्था भी रही। इससे मतदाताओं को काफी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed