{"_id":"5bfaf92fbdec22419f5c1d4f","slug":"111543174447-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से महिला की मौत
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछवा रोड। मिर्जामुराद थाना अंतर्गत बीहड़ा गांव निवासी हीरालाल यादव की पत्नी लालती (40) को रविवार की शाम सड़क चौड़ीकरण के काम में लगे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में लालती की मौत की जानकारी पाकर गुस्साए परिजनों ने मुआवजा और चालक की गिरफ्तारी की मांग लेकर बीहड़ा गांव के समीप नेशनल हाईवे दो पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने जाम लगाए लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, सूचना देने के काफी देर बाद पहुंची यूपी 100 की पीआरवी के पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों ने जमकर खरीखोटी सुनाई।
परिजनों के अनुसार लालती देवी अपने बेटे विनोद के साथ बीहड़ा स्थित हनुमान मंदिर के सामने डिवाइडर पर खड़ी होकर सवारी वाहन का इंतजार कर रही थी। बताया जाता है कि इसी दौरान हाईवे चौड़ीकरण के काम में लगे डंपर ने लालती और विनोद को टक्कर मार दी। हादसे में लालती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि विनोद को मामूली चोट आई। वहीं, डंपर लेकर चालक भाग निकला। थानाध्यक्ष मिर्जामुराद ने बताया कि डंपर चालक की तस्दीक कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।