{"_id":"5a93119b4f1c1bb2208bb393","slug":"111519587739-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत शिक्षकों को मिले आयकर में राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत शिक्षकों को मिले आयकर में राहत
Updated Mon, 26 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश राजकीय उच्च शिक्षा सेवानिवृत्त शिक्षक संघ का द्विवार्षिक आम सभा रविवार को काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित किया गया। इसमें शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर मंत्रणा करने के साथ ही शिक्षकों से सरकार को लाभ लेने की बात कही गई।
मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मिश्र ने कहा कि राष्ट्रहित में शासन को सेवानिवृत्त शिक्षकों के अनुुुभव का लाभ लेना चाहिए। उनकी योग्यता के अनुसार उन्हें समाज एवं राष्ट्रहित में उनकी सेवा लेनी चाहिए। इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए शिक्षा निदेशालय इलाहाबाद में एक अधिकारी की नियुक्ति की मांग का प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षकों को आयकर में राहत, पेंशन की असमानता को दूर करने और चिकित्सा प्रतिपूर्ति का त्वरित निस्तारण पर चर्चा की गई। इसी तरह आगामी दो वर्षों के लिए डॉ. परमात्मा सिंह को दुबारा सचिव एवं कोषाध्यक्ष सर्व सम्मति से चुना गया। अध्यक्षता डॉ. आरपी सिंह ने की। इस मौके पर डॉ. वीपी सिंह, रामशिरोमणि होरिल, महेंद्र राम, विभुराम मिश्र, रत्नाकर शुक्ल, एसएन गुप्ता, राम मूरत गुप्ता, ओंकार प्रसाद, रत्नाकर शुक्ल, त्रिभुवन दीक्षित, प्रभात कुमार, रमेश चंद्र, भारतेंदु द्विवेदी, सावंत सिंह, केएस उपाध्याय आदि मौजूद रहे।