फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   11 candidates nominated for four posts

चार पदों के लिए 11 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Sun, 08 May 2022 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
11 candidates nominated for four posts
राजातालाब। डॉ. राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज भैरव तालाब के छात्रसंघ चुनाव के लिए बैंड बाजे के साथ प्रत्याशी पहुंचे और नामांकन किया। शनिवार को चार पदों के लिए 11 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए अमितांशु सिंह, प्रदीप कुमार पटेल, चंदन कुमार, उपाध्यक्ष पद के लिए सूरज चौहान, राहुल कुमार, महामंत्री पद के लिए फारूख हाशमी, आशीष कुमार पटेल, रेखा पटेल ने पर्चे भरे। वहीं पुस्तकालय मंत्री के लिए अर्जुन सिंह, अवधेश कुमार व मुकेश कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्रों की जांच 8 मई को होगी और प्रत्याशियों की सूची 9 मई को प्रकाशित की जाएगी। चुनाव अधिकारी डॉ सुशील कुमार दुबे ने बताया कि कुल चार पदों के लिए 11 प्रत्याशियों ने शनिवार को नामांकन किया। मतदान 14 मई को सुबह 8 बजे से 2 बजे तक होगा। उसी दिन मतगणना भी होगी।
विज्ञापन

------
महामंत्री का एक प्रत्याशी अयोग्य घोषित
बड़ागांव। श्री बलदेव पीजी कॉलेज में होने वाले छात्रसंघ चुनाव में शनिवार को नामांकन पत्रो की जांच हुई। इसमें महामंत्री पद के एक प्रत्याशी को नियम के अनुसार उम्र अधिक होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया। चुनाव अधिकारी डॉ. विश्वनाथ कुमार ने बताया कि अभी तक महामंत्री पद पर चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जिसमें अजय कुमार पटेल की तय उम्र सीमा से ज्यादा होने पर अयोग्य घोषित कर दिया गया है। अब महामंत्री के चुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ गंगापुर परिसर : चार प्रत्याशी मैदान में
रोहनिया। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ गंगापुर परिसर में छात्र प्रतिनिधि चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामांकन प्रपत्र एवं मूल प्रमाण पत्रों की जांच की गई। चुनाव अधिकारी डॉ. लक्ष्मीनारायण ने बताया कि परिसर प्रतिनिधि के दो पदों के लिए दो पदों के दीपक यादव, अनुपम सिंह, रितेश वर्मा, दीपक सिंह ने नामांकन किया था। सभी के नामांकन पत्र वैध पाए गए। चुनाव प्रभारी डॉ. नंदू सिंह ने बताया कि किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed