फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सड़कों पर वाहनों की कतार, सांसत में गुजरा सोमवार

सड़कों पर वाहनों की कतार, सांसत में गुजरा सोमवार

Tue, 30 Apr 2019 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
सड़कों पर वाहनों की कतार, सांसत में गुजरा सोमवार
वाराणसी। सीएचएस में कक्षा छह के लिए 35 हजार बच्चों की प्रवेश परीक्षा और लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के नामांकन जुलूस ने सोमवार को शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त कर दी। सुबह आठ बजे से सड़कों पर वाहनों की कतार लगने का जो सिलसिला शुरू हुआ वह देर शाम तक नहीं थमा। इस दौरान भीषण जाम में कई एंबुलेंस और स्कूली वाहन फंसे रहे लेकिन उनकी मदद के लिए चौराहों और तिराहों पर पुलिसकर्मी नहीं दिखे। पुलिस अधिकारी चुनाव ड्यूटी के लिए भेजी गई फोर्स को वजह बता कर समस्या से पीछा छुड़ाते दिखे।
विज्ञापन

शहर के 60 विद्यालयों में सुबह आठ से 10 बजे तक 35 हजार बच्चों की प्रवेश परीक्षा थी। 10 बजे परीक्षा छूटी तो लंका, सामने घाट, नगवा, दुर्गाकुंड, कमच्छा, रथयात्रा, सिगरा, सुंदरपुर, भिखारीपुर, ककरमत्ता, महमूरगंज, अस्सी, गोदौलिया, चौक, मैदागिन, कबीरचौरा, लहुराबीर, चेतगंज, फातमान, मलदहिया, अंधरापुल, नदेसर, भोजूबीर, कचहरी और पांडेयपुर सहित शहर के अन्य प्रमुख इलाके जाम की जद में आ गए। इसके कुछ देर बाद शहर के कुछ विद्यालयों की छुट्टी हुई तो उनके भी वाहन सड़कों पर आ गए और जाम की समस्या विकराल हो गई। 12 बजे के लगभग कांग्रेस और सपा-बसपा गठबंधन के अलावा अन्य दलों व निर्दल प्रत्याशी कचहरी की ओर नामांकन जुलूस लेकर निकले तो वाहनों का रेंगना भी बंद हो गया। 44 डिग्री सेल्सियस तापमान में भीषण जाम में फंसे स्कूली बच्चे और मरीज मदद के लिए बिलबिलाते नजर आए लेकिन उनके वाहनों को रास्ता नहीं मिल पा रहा था। शाम के समय एक बार फिर पूरा शहर जाम की जद में आ गया और पुलिसकर्मी कहीं भी समस्या का समाधान करते नहीं दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed