फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   10 consumers were cheated of 5.40 lakh rupees in name of getting loan from bank FIR against two people

UP: बैंक से लोन दिलाने के नाम पर 10 उपभोक्ताओं से 5.40 लाख की ठगी, वाराणसी के इस थाने में दो के खिलाफ FIR

Sun, 27 Jul 2025 04:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 27 Jul 2025 04:04 PM IST
सार

लोन दिलाने के नाम पर वाराणसी में 10 उपभोक्ताओं के साथ धाेखाधड़ी की गई है। चोलापुर पुलिस ने बैंक के संविदा कर्मी समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
10 consumers were cheated of 5.40 lakh rupees in name of getting loan from bank FIR against two people
चोलापुर पुलिस ने दर्ज किया मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: चोलापुर थाना क्षेत्र के नियार बाजार स्थित बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक से लोन दिलाने के नाम पर 10 उपभोक्ताओं के साथ ठगी की गई। उपभोक्ताओं के ऊपर बैंक का 5.40 लाख का कर्ज है। इस मामले में चोलापुर पुलिस ने बैंक के एक संविदा कर्मी समेत दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


रजला गांव की रहने वाली लालमति देवी ने पुलिस आयुक्त को बताया कि बड़ौदा यूपी बैंक में दलालों के द्वारा चूना लगाया जा रहा है। कोरोना काल में बैंक में लोन लेने के लिए गई थी। बैंक के संविदा कर्मी प्रदीप ने स्थानीय बैंक में एजेंट का काम कर रहे व्यक्ति संकट मोचन गोड़ के पास भेजा। 
विज्ञापन


संकट मोचन गोड़ ने कागजात ले लिया। बाद में बताया कि लोन नहीं हो पाएगा। वर्ष नवंबर 2023 में बैंक शाखा प्रबंधक घर पहुंचे और बताया कि आपके नाम से 60,000 का सीसी लोन हुआ है। मूलधन और ब्याज मिलाकर 76,518 रुपये जमा करना है। उसने बैंक अधिकारी को बताया कि उसने लोन नहीं लिया है फिर किस बात की वसूली। साथ ही नौ अन्य उपभोक्ताओं ने भी धोखाधड़ी का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

दल्लूराम के नाम पर 95 हजार, विनोद कुमार के नाम पर 5,0000, लाल बहादुर के नाम पर 2,47,000, हीरावती के नाम पर 1,0,000, बाबूलाल नागर के नाम पर 35,000, गुड्डू राम के नाम पर 50000, लालचंद के नाम पर 15000, अच्छेलाल खरवार के नाम पर 7,000, सविता देवी के नाम पर 10,000 समेत अन्य लोगों के नाम से भी धोखे से कर्ज लिए गए हैं। 

चोलापुर थानाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि आरोपी संकट मोचन गोड़ और नियार निवासी संविदा कर्मी प्रदीप कुमार माली के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

बैंक खाते से 70 हजार की साइबर ठगी
बैंक खाते से 70 हजार की साइबर ठगी में शनिवार को भेलूपुर थाने में केस दर्ज किया गया। भेलूपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज तुलसीपुर निवासी सतीश कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि एसबीआई खाते से 14 जुलाई को दो बार में 70 हजार की निकासी हुई है। न तो कोई ओटीपी आया और न ही किसी तरह के किसी लिंक पर क्लिक किया। इस बारे में भेलूपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि साइबर सेल के जरिये मामले की जांच की जा रही है। 

जमीन बेचने के नाम पर 13 लाख की धोखाधड़ी
जमीन सौदा में 13 लाख की ठगी और धमकी मामले में चार के खिलाफ लालपुर-पांडेयपुर थाने में शनिवार को कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया। तिलभांडेश्वर निवासी राजेंद्र कुमार गुप्ता के कोर्ट में दिए आवेदन के अनुसार वर्ष 2017 में कल्लीपुर स्थित जमीन के सौदे में मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गणेशपुर इस्लामपुर निवासी अब्दुल लतीफ, अब्दुल मन्नान, अब्दुल हन्नान और अब्दुल सुबहान से 11.5 लाख प्रति बिस्वा की दर से खरीद तय हुई थी। 13 लाख का भुगतान किया। तय समय बीतने के बाद बैनामा नहीं किया। लालपुर-पांडेयपुर इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed