{"_id":"61d42ec37b71d805b829c69e","slug":"up-election-2022-sp-digital-media-head-manish-jagan-agarawal-old-tweet-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022 : सपा के डिजिटल मीडिया हेड के पुराने ट्वीट्स वायरल, ट्रोलर्स पर की थीं आपत्तिजनक टिप्पणियां, भाजपा ने कसा तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022 : सपा के डिजिटल मीडिया हेड के पुराने ट्वीट्स वायरल, ट्रोलर्स पर की थीं आपत्तिजनक टिप्पणियां, भाजपा ने कसा तंज
Tue, 04 Jan 2022 05:14 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Tue, 04 Jan 2022 05:14 PM IST
सार
यूपी चुनाव में महिलाओं और बेटियों का मुद्दा हावी है। जहां भाजपा यह दावा कर रही है कि उनकी सरकार में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है, वहीं विपक्ष लगातार अलग-अलग घटनाओं का जिक्र करके सरकार को घेरने में जुटा है।
विज्ञापन
सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ मनीष अग्रवाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ी करने वाली समाजवादी पार्टी खुद विवादों में घिर गई है। इस बार सपा के डिजिटल मीडिया हेड मनीष जगन अग्रवाल ने पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। मनीष के कई पुराने कथित ट्वीट्स वायरल हो रहे, इनमें उन्होंने अखिलेश यादव के ट्रोलर्स को अपशब्द कहे हैं।
विज्ञापन
मनीष के ट्वीट अखिलेश करते हैं रीट्विट
बताया जाता है कि मनीष सपा मुखिया अखिलेश यादव के सोशल मीडिया अकाउंट्स भी हैंडल करते हैं। मनीष के कई ट्वीट खुद अखिलेश यादव के हैंडल से रीट्विट हुए हैं। अब इसको लेकर भाजपा ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, 'समाजवादी पार्टी हमेशा से महिलाओं के लिए गंदी सोच रखती रही है। सपा के एक बड़े नेता ने रेप के आरोपियों के लिए कहा था कि 'लड़के हैं गलती हो जाती है।' अब पार्टी के डिजिटल मीडिया हेड की इस तरह की सोच सबके सामने आ चुकी है। यह पार्टी कभी भी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए काम नहीं कर सकती है। पूरे प्रदेश की बहन-बेटियां इस बार चुनाव में इनको जवाब देंगी।'
विज्ञापन
सीएम योगी के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने सवाल किया कि क्या मनीष के शब्दों को समाजवादी पार्टी सही मानती है? भाजपा युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश की डिजिटल हेड डॉ. ऋचा राजपूत ने मनीष के कई स्क्रीनशॉट शेयर किए। लिखा, 'समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय डिजिटल मीडिया कोआर्डिनेटर की भाषा पढ़ लीजिए और देख लीजिए अखिलेश यादव ने कैसे कैसे लोगों को राष्ट्रीय पदाधिकारी बनाया है।'
पुलिस ने कहा- साइबर सेल जांच करके कार्रवाई करेगी
ऋचा के ट्वीट पर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जवाब आया है। पुलिस ने कहा कि साइबर सेल को इस मामले की जांच दी गई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
जिस युवक को गाली दी, उसने कहा- पूरे प्रदेश में इसकी होर्डिंग लगवाऊंगा
मनीष ने नौ दिसंबर 2020 को स्वतंत्र सिंह नाम के यूजर को अपशब्द कहे थे। बताया जाता है कि स्वतंत्र ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को ट्रोल किया था। स्वतंत्र ने मनीष के गंदे कमेंट को 10 दिसंबर 2020 को अपने ट्विटर अकाउंट पर पिन कर लिया था। यह भी लिखा था, 'आने वाले चुनाव में मनीष अग्रवाल के इस ट्वीट का 2×4 का पोस्टर बनवाकर लखनऊ, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, वाराणसी में लगवाऊंगा ताकि सबको पता चल सके, जिसे बात करने की तमीज ना हो उसे आप वोट कैसे दे सकते हैं?' सपा की ओर से इस पूरे मामले में अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
सपा ने कहा- ये भाजपा आईटी सेल की साजिश
सपा के प्रवक्ता राजीव राय ने कहा, 'मैं व्यक्तिगत तौर पर मनीष को जानता हूं। वह कभी इस तरह की गालियों का प्रयोग नहीं करते हैं। यह काम भाजपा के आईटी सेल का है। अमित मालवीय, संबित पात्रा जैसे भाजपा के नेता कई बार एडिट करके इस तरह के पोस्ट शेयर करते हैं।' वहीं मनीष की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।