अखिलेश यादव का दावा: मंत्री राजभर ने भाजपा से मांगी 36 सीटें, सूची जारी की, सुभासपा ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
अखिलेश यादव ने कहा कि सुभासपा एनडीए से बाहर निकलना चाहती है इसलिए यूपी में 36 सीटों की मांग कर रही है। वहीं, मामले पर सुभासभ ने कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए सूची को फर्जी करार दिया है और कहा कि ये उनकी राजनीतिक हताशा है।
विस्तार
उन्होंने कहा कि सुभासपा का भाजपा से छत्तीस का आंकड़ा हो गया है, इसीलिए 36 सीट मांग रहे हैं। ये लिस्ट नहीं है हारते हुए ‘एनडीए’ गिरोह से बाहर निकलने का बहाना है क्योंकि आधारशून्य हो चुकी सुभासपा को अगर भाजपा 36 सीटें देने पर मजबूर हुई तो बाक़ी दल और बी-पी टीम भी उसी हिसाब से सीटें माँगेंगी… फिर तो भाजपा के पास लड़ने के लिए लगभग आधी सीटें ही बचेंगी शायद इसीलिए भाजपा के केवल 209 प्रत्याशियों की सूची आई है।
ये भी पढ़ें - ज्यादा सीटों के लिए प्रेशर पॉलिटिक्स की राह पर निषाद पार्टी और सुभासपा, अपना दल की ये रणनीति
ये भी पढ़ें - भावुक आजम बोले- मुझे देश छोड़ने की अनुमति दे सरकार, बच्चों से बीड़ी बनवा लेता, लेकिन जेल नहीं जाने देता
सुभासपा का भाजपा से छत्तीस का आँकड़ा हो गया है, इसीलिए 36 सीट माँग रहे हैं। ये लिस्ट नहीं है हारते हुए ‘NDA’ गिरोह से बाहर निकलने का बहाना है क्योंकि आधारशून्य हो चुकी सुभासपा को अगर भाजपा 36 सीटें देने पर मजबूर हुई तो बाक़ी दल और बी-पी टीम भी उसी हिसाब से सीटें माँगेंगी… फिर तो भाजपा के पास लड़ने के लिए लगभग आधी सीटें ही बचेंगी शायद इसीलिए भाजपा के केवल 209 प्रत्याशियों की सूची आई है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 20, 2026
अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहले भी सुभासपा को लेकर सीटों से संबंधित दावा किया था। अब उन्होंने लिस्ट जारी की है।
सुभासपा की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा- फर्जी सूची जारी करना राजनीतिक हताशा
अखिलेश यादव द्वारा सुभासपा की कथित 36 सीटों की फर्जी सूची वायरल करने पर सुभासपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने कहा - सीटों की मांग करना लोकतांत्रिक अधिकार है। फर्जी सूची वायरल करना राजनीतिक हताशा है, गठबंधन की मर्यादा के खिलाफ है। उन्होंने कहा - सुभासपा किसी परिवार की विरासत पर नहीं, संघर्ष और संगठन के दम पर खड़ी है। एनडीए में कोई विघटन नहीं है। सीटों का फैसला सोशल मीडिया पोस्ट से नहीं, बातचीत और सहमति से होगा।
