आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के फखरुद्दीनपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार की सुबह करीब 7.30 बजे हुए हादसे से चंद मिनट पहले बस में सवार एक यात्री ने चालक को तेज रफ्तार और धंध को लेकर आगाह किया था।
यात्री ने बस की करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार का वीडियो रिकॉर्ड करते हुए चालक से कहा था कि जब धुंध के कारण रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है तो इतनी तेज रफ्तार से बस क्यों चला रहे हो।
2 of 9
हादसे में घायल
- फोटो : अमर उजाला
यात्री की बात मानने के बजाय चालक ने नाराजगी जताई और उसे पीछे की सीट पर जाकर बैठने के लिए कह दिया। इसके बाद यात्री पीछे की ओर चला गया। इसके कुछ ही देर बाद बस आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी थी।
3 of 9
हादसे के बाद घायलों को एंबुलेंस से भेजा गया अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस की रफ्तार को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि जब यूपीडा ने पहले निर्धारित 120 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति सीमा को घटाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा कर दिया है, इसके बावजूद वाहनों की गति की निगरानी नहीं हो रही है।
4 of 9
हादसे के बाद वाहनों को हाइवे से हटाया गया
- फोटो : अमर उजाला
उधर, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण हादसे के बाद यूपीडा के अधिकारी मीडिया से दूरी बनाते रहे। अधिकारियों और कर्मचारियों ने न तो मृतकों के नाम बताए और न ही घायलों के बारे में कोई जानकारी दी।
5 of 9
घटना के बाद मां के पास बिलखता बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
'मेरे पास मत आना, नहीं तो इंजेक्शन लगाओगे'
हादसे ने मासूम बच्चों के मन में भी खौफ भर दिया। सुरक्षित बची गाजीपुर जनपद के बलेसर थाना क्षेत्र के जमीर गांव निवासी नाविका ने अस्पताल के चिकित्सक से कहा, 'मेरे पास मत आना, नहीं तो इंजेक्शन लगाओगे। मासूम के मुंह से निकले इन शब्दों ने हादसे के बाद बच्चों के मन में बैठे डर और दहशत को बयां कर दिया।