फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao

वकीलों ने जाम लगाने का किया प्रयास

Mon, 04 Apr 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
unnao
सफीपुर में धरना प्रदर्शन करते अधिवक्ता। संवाद - फोटो : UNNAO
सफीपुर (उन्नाव)। फौजदारी मामलों की स्थानीय न्यायालय में सुनवाई को लेकर अड़े अधिवक्ताओं का प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी रहा। वकीलों ने उन्नाव-हरदोई मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। कोतवाली प्रभारी के समझाने के बाद मार्ग को खाली किया। अधिवक्ता उप निबंधक कार्यालय पहुंचे और काम बंद कराया।
विज्ञापन

वकील फौजदारी के मामलों को स्थानीय मुंसिफ कोर्ट में ही सुने जाने की मांग कर रहे हैं। शनिवार को जिला जज हरवीर सिंह के साथ हुई वार्ता असफल रही थी। सोमवार को फिर अधिवक्ता विरोध में उतरे और बार भवन में एकत्र हुए। स्थानीय न्यायालय में सुनवाई के निर्देश की कॉपी दिखाते हुए निर्णय लिया गया कि जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के दबाव में चल रहे जिला जज को सफीपुर तहसील आकर निर्देश के अनुपालन की घोषणा करनी होगी। यदि ऐसा नहीं हुआ तो संघ प्रदर्शन को और तेज करेगा। बैठक के बाद संघ के सदस्यों ने तहसील परिसर में जिला जज व जिला बार अध्यक्ष के विरुद्ध नारेबाजी की।
विज्ञापन

इसके बाद कोतवाली चौराहे पर पहुंचकर उन्नाव-हरदोई मार्ग जाम करने का प्रयास किया। तभी प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह अधिवक्ताओें से बात करने पहुंच गए। निरीक्षक से वार्ता के बाद अधिवक्ता रास्ते से हट गए। फिर अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए उपनिबंधक कार्यालय पहुंचे। कलम बंद हड़ताल को आधार बताकर कोई भी बैनामा न होने की बात कही गई। अध्यक्ष कृष्णकांत कनौजिया ने बताया कि दो दिन में जिला जज वाद सफीपुर न्यायालय में सुने जाने के निर्देश की घोषणा करें। ऐसा नहीं हुआ तो प्रदर्शन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed