फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bronze at National Shooting: SGFI Paves the Way

Unnao News: राष्ट्रीय शूटिंग में कांस्य जीत एसजीएफआई की बनाई राह

Sun, 06 Sep 2026 02:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Bronze at National Shooting: SGFI Paves the Way
कानपुर। यशोदानगर की युवा शूटर निराली तिवारी ने कड़ी मेहनत और अभ्यास से शहर के साथ प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने गोरखपुर में हुए सीआईएससीई नेशनल शूटिंग गेम्स में अंडर-19 वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। इस उपलब्धि से उनका चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) ट्रायल्स के लिए हुआ है।
विज्ञापन

11वीं कक्षा की छात्रा निराली पढ़ाई के साथ शूटिंग में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में लखनऊ, प्रयागराज, हापुड़, नोएडा, जयपुर, देहरादून समेत विभिन्न स्थानों पर हुई प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं। वर्ष 2024 में लखनऊ ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। वर्ष 2025 में प्रयागराज ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में दो रजत, प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण, लखनऊ ओपन चैंपियनशिप में चार स्वर्ण समेत कई पदक हासिल किए। कानपुर यूथ ओलंपिक में भी उन्होंने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। जयपुर में आयोजित स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल और 50 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण व कांस्य पदक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालिफाई किया। निराली के लगातार अच्छे प्रदर्शन से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed