{"_id":"6a9c6941d71c5dd13d057d01","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1024-157074-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: यूपीएस खराब होने से सीटी स्कैन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: यूपीएस खराब होने से सीटी स्कैन ठप
विज्ञापन
फोटो-5- इमरजेंसी वार्ड में मशीन ठीक होने का इंतजार करते मरीज
उन्नाव। गंभीर मरीजों की जांच करने के लिए इमरजेंसी वार्ड में संचालित सीटी स्कैन मशीन शनिवार को बंद हो गई। इससे जांच की आस में अस्पताल पहुंचे मरीज लौट गए।
हादसों में घायल, गंभीर मरीजों की आंतरिक जांच के लिए डॉक्टर सीटी स्कैन कराने की सलाह देते हैं। इसके लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सीटी स्कैन मशीन का संचालन किया जाता है। शनिवार को दो मरीजों की जांच करने के बाद अचानक मशीन बंद पड़ गई। यहां तैनात कर्मियों ने जांच की तो मशीन को पॉवर देने के लिए लगी यूपीएस मशीन फुंकी मिली।
इसकी जानकारी कर्मियों ने अस्पताल प्रशासन को दी है। जांच बाधित होने की जानकारी होने पर मरीज मशीन ठीक होने का इंतजार करते रहे। हालांकि मशीन ठीक न होने पर कर्मियों ने उन्हें कल आने की जानकारी दी। जिसपर करीब 34 मरीज निराश होकर वापस लौट गए।
विज्ञापन
मशीन की क्षमता से दो गुना जांचें
जिला अस्पताल में संचालित सीटी मशीन पर इन दिनों क्षमता से अधिक भार पड़ रहा है। पिछले दिनों सीएमएस ने क्रॉस वेरिफिकेशन के बाद ही मरीजों की जांच करने के निर्देश दिए थे। हालांकि संक्रामक बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने से इन दिनों औसतन 20 से 25 सीटी स्कैन किए जा रहे हैं। लोड बढ़ने से सीटी स्कैन मशीन के कलपुर्जे गर्म हो रहे और मशीन खराब हो रही है।
वर्जन...
मशीन खराब होने की जानकारी मिली है। इंजीनियर को सूचना दी गई। जल्द मरम्मत कराकर मशीन का संचालन शुरू कराया जाएग। -डॉ. एसके शुक्ला, सीएमएस, जिला पुरुष अस्पताल।