फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

साइबर सेल की पूरी टीम को एसपी ने किया निलंबित

Wed, 16 Mar 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। एसपी ने बुधवार को कई कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान साइबर सेल कार्यालय में प्रभारी के अनुपस्थित होने व दरोगा सहित चार पुलिसकर्मियों के सादी वर्दी में होने पर एसपी ने नाराजगी जताई। उन्होंने साइबर सेल की पांच सदस्यीय टीम को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

एसपी दिनेश त्रिपाठी बुधवार को साइबर सेल कार्यालय पहुंचे। यहां निरीक्षण के दौरान प्रभारी ऐनुद्दीन अनुपस्थित मिले। वहीं दरोगा सुशील यादव, हेड कांस्टेबल अजय पाल, सिपाही तरुण कुमार, महिला सिपाही पारुल वर्मा सादी वर्दी में मिलीं। अनुशासनहीनता से नाराज एसपी ने सभी को निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया कि जल्द ही साइबर सेल में पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं सीओ सिटी, प्रधान लिपिक कार्यालय, जनसूचना प्रकोष्ठ, बड़ी पेशी, एलआईयू, विशेष जांच, महिला सहायता, मानवाधिकार व आंकिक कार्यालय सहित सभी शाखाओं का निरीक्षण कर एसपी ने अभिलेख देखे। यहां से वह पुलिस लाइन पहुंचे और निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली से आरोपी के भागने में दो निलंबित
दो दिन पहले मगरवारा चौकी से तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार आरोपी धर्मेंद्र के सदर कोतवाली पुलिस को गच्चा देकर भागने के मामले में कोतवाल ओपी राय ने दो पुलिस कर्मियों व दो होमगार्डों की लापरवाही पाए जाने पर एसपी को रिपोर्ट भेजी थी। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने कोतवाल की रिपोर्ट पर हेड मोहर्रिर बाबू सिंह सचान व पहरे पर ड्यूटी में मौजूद सिपाही गौरव राजपूत को निलंबित कर दिया। होमगार्डों पर कार्रवाई के लिए कमांडेंट को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed