{"_id":"6ad28bc3eb3ac48fba02d780","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-159686-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार सहित दो घरों में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार सहित दो घरों में लाखों की चोरी
विज्ञापन
बीघापुर। भोगैता गांव में बुधवार रात चोरों ने बिजली दुकानदार सहित दो घरों को निशाना बनाया। चोरों ने दोनों घरों से करीब पांच लाख के जेवर ओर 1.30 लाख रुपये चुरा ले गए। पीड़ितों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के भोगैता गांव निवासी रामप्रताप बिजली की दुकान किए हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को निमंत्रण में बाहर गए थे। घर पर ताला बंद था। चोरों ने घर में घुसकर लगभग कमरे में रखे बक्से और अलमारी का ताला तोड़कर तीन लाख के जेवर और एक लाख रुपये पार कर दिए।
पड़ोसी प्रिया पत्नी दिनेश कुमार ने बताया कि पति प्राइवेट नौकरी करते हैं। बुधवार को हम लोग रिश्तेदार के यहां घूमने गए थे। घर पर ताला बंद था। शुक्रवार को लौटे तो देखा ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी और बक्से का सामान भी बाहर था। उसमें रखे दो लाख के जेवर और 30 हजार रुपये गायब थे। कोतवाल अश्विनी कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों मामलों में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।