{"_id":"6ad28b9c9995cc32f50ce970","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-159716-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: रात से लाइन में लगे किसान, दोपहर में खत्म हो गई खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: रात से लाइन में लगे किसान, दोपहर में खत्म हो गई खाद
विज्ञापन
सहकारी समिति सुमेरपुर के बाहर खाद के लिए लाइन लगाए किसान। स्रोत: किसान
- फोटो : 1
पाटन। सहकारी समिति सुमेरपुर में खाद लेने पहुंच रहे किसानों की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं हैं। रात दो बजे से लाइन में लगे किसानों को दोपहर स्टॉक खत्म होने पर मायूस होकर लौटना पड़ा।
सहकारी समिति सुमेरपुर में खाद के लिए किसान बृहस्पतिवार रात दो बजे से ही लाइन में लग गए। पूरी रात इंतजार के बाद सुबह करीब 10 बजे सचिव ने पहुंचने पर खाद का वितरण शुरू हुआ। दोपहर एक बजे तक खाद बांटने के बाद स्टॉक खत्म होने की बात कहकर सचिव समिति बंद कर चले गए। खाद न मिलने से 25 से अधिक किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ा। किसान रामपाल, रामभूषन, अश्वनी बाजपेई, अंजनी समेत कई किसानों के बताया कि वे खाद की जरूरत के चलते रात दो बजे से ही लाइन में लग गए थे। इसके बाद भी उन्हें खाद नहीं मिल सकी।
सुमेरपुर निवासी राजेश तिवारी, शानू अवस्थी, उमेश सैनी समेत कई किसानों ने सचिव अंकुर सिंह पर वितरण में मनमानी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सचिव की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्हें हटाकर दूसरे सचिव की तैनाती करने की मांग की है। एआर कोऑपरेटिव रविंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। इसे दिखवाएंगे। यदि सचिव की भूमिका सही नहीं मिली तो कार्रवाई की जाएगी।