फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Several MEMU trains will not operate from October 22 to 25; the Buxar-Tatanagar Express will also be affected.

यात्रीगण ध्यान दें: 22 से 25 अक्तूबर तक कई मेमू ट्रेनें नहीं चलेंगी, बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस भी होगी प्रभावित

Sat, 17 Oct 2026 03:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 17 Oct 2026 03:50 PM IST
सार

आद्रा मंडल में 19 से 25 अक्तूबर तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। आसनसोल-आद्रा और आसनसोल-पुरुलिया मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी। कुछ ट्रेनों का आंशिक परिचालन होगा, जबकि बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस 60 मिनट तक नियंत्रित हो सकती है।

विज्ञापन
Several MEMU trains will not operate from October 22 to 25; the Buxar-Tatanagar Express will also be affected.
स्पेशल ट्रेन।  - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 19 से 25 अक्तूबर तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक निर्धारित किया गया है। इसके कारण आसनसोल मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने, कुछ का आंशिक समापन और प्रारंभ करने तथा एक एक्सप्रेस ट्रेन को जरूरत पड़ने पर नियंत्रित करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


कई मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द
रेलवे के अनुसार, रोलिंग ब्लॉक के कारण गाड़ी संख्या 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू ट्रेन 22 से 25 अक्तूबर तक पूरी तरह रद्द रहेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू ट्रेन 22 और 25 अक्तूबर को रद्द रहेगी। इन ट्रेनों के रद्द होने से संबंधित मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन


कुछ ट्रेनों का आंशिक परिचालन
संयुक्त रोलिंग ब्लॉक के कारण गाड़ी संख्या 68055/68056 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू ट्रेन का परिचालन 22 अक्तूबर को प्रभावित रहेगा। इस दिन ट्रेन पुरुलिया में आंशिक रूप से समाप्त होगी और वहीं से अपनी यात्रा शुरू करेगी। नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) ब्लॉक के कारण पुरुलिया-टाटानगर-पुरुलिया के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह, गाड़ी संख्या 68056/68060 टाटानगर-आसनसोल-बाराभूम मेमू ट्रेन 22 और 25 अक्तूबर को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त होगी और वहीं से प्रारंभ होगी। इन दोनों तिथियों में आद्रा-आसनसोल-आद्रा के बीच ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा।


बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस भी होगी प्रभावित
मेमू ट्रेनों के अलावा गाड़ी संख्या 18184 बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस का परिचालन भी प्रभावित हो सकता है। रेलवे के अनुसार, 22, 23 और 25 अक्तूबर को प्रारंभ होने वाली यात्रा के दौरान जरूरत पड़ने पर इस ट्रेन को 45 से 60 मिनट तक नियंत्रित किया जा सकता है।

रेलवे ने यात्रियों को यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है, ताकि रद्दीकरण, आंशिक परिचालन और संभावित देरी के कारण होने वाली असुविधा से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed