{"_id":"6ad28be24fe3a6ff150b1483","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1024-159691-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मुकदमा निस्तारित होने से पहले ही विधायक ने करा लिया जमीन का बैनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मुकदमा निस्तारित होने से पहले ही विधायक ने करा लिया जमीन का बैनामा
विज्ञापन
उन्नाव। एग्रीमेंट करने और चार लाख रुपये एडवांस लेने के बाद भी खरीदार से पहले बांगरमऊ विधायक ने प्रभाव का इस्तेमाल कर जमीन का पत्नी के नाम बैनामा करा लिया। न्यायालय में विचाराधीन मुकदमा निस्तारित होने से पहले ही उस पर निर्माण शुरू करा दिया। पीड़ित ने डीएम और मुख्यमंत्री से शिकायत की है।
हरदोई जिले के मल्लावां निवासी संतोष कुमार ने जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री को भेजे शिकायतीपत्र में बताया कि बांगरमऊ के जगतपुर गांव के सर्वेश कुमार से 0.0650 हेक्टेयर भूमि को 10 लाख रुपये में खरीदने का एग्रीमेंट किया था। दावा किया कि उन्होंने दो बार में चार लाख रुपये भुगतान किया था। बैनामा में हीलाहवाली की तो रजिस्ट्री के लिए कानून नोटिस भेजा।
आरोप है कि मुकदमे का निस्तारण होने से पहले ही बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार ने पत्नी विभा कटियार के नाम जमीन का बैनामा करा लिया। आठ अप्रैल 2026 को दाखिल-खारिज कराने के बाद निर्माण शुरू कर दिया। पीड़ित के मुताबिक भूमि विवाद का मामला सिविल जज सीनियर डिविजन के न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने सीएम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के साथ ही मुख्यमंत्री व डीएम को शिकायतीपत्र भेजा है।
विज्ञापन
वर्जन...
पूरी तरह से जांच कराने के बाद ही भूमि स्वामी से जमीन का बैनामा कराया है। शिकायत करने वाले संतोष कुमार को अगर किसी तरह की शिकायत है तो भूमि स्वामी से बात करें। उन्हें तो किसी तरह के विवाद की जानकारी भी नहीं थी। जमीन खरीदने में किसी तरह की कोई अनियमितता नहीं है। -श्रीकांत कटियार, विधायक बांगरमऊ।