फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

अवैध मिट्टी खनन करते दो जेसीबी व एक डंपर पकड़ा

Mon, 06 Sep 2021 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
unnao news
हसनगंज। कोतवाली क्षेत्र घुरामऊ गांव के बाहर अवैध खनन में लगी दो जेसीबी व एक डंपर को सीओ ने मौके पर पहुंचकर सीज करा दिया। वहीं, पुलिस की सूचना मिलते ही पांच डंपर जगह से हटा दिए गए।
विज्ञापन

हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के घुरामऊ गांव के बाहर कई दिनों से बिना अनुमति के जेसीबी से मिट्टी खनन हो रहा था। यहां पर जेसीबी मशीन से अवैध खनन करा मोहान मलिहाबाद रोड ऊंचाद्वार के पास एक नवनिर्मित फैक्टरी में मिट्टी डंप की जा रही थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसडीएम प्रदीप वर्मा व सीओ राजकुमार शुक्ला को दी। जिस पर सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर अवैध खनन में लगी दो जेसीबी व एक डंपर को पकड़ा और सीज करा दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मौके से 5 से 6 डंपर रात का फायदा उठाकर लेकर चले गए। वहीं, मिट्टी डंप करा रहे फैक्टरी मालिक पर कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में रोष दिखा। कोतवाली प्रभारी अजयराज वर्मा ने बताया कि खनन करते हुए दो जेसीबी व एक डंपर मौके से पकड़ा गया है। जिसको सीज कर रिपोर्ट खनन अधिकारी को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed