फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: Three new MEMU trains will run on Raipur-Rowghat and Raipur-Kurud routes

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिये बड़ी सौगात: रायपुर-रावघाट और रायपुर-कुरुद रूट पर चलेंगी तीन नई मेमू ट्रेन

Sat, 17 Oct 2026 08:07 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sat, 17 Oct 2026 08:07 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिये बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने छत्तीसगढ़ को तीन नई  मेमू ट्रेनों की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र लिखकर मंजूरी प्रदान करने की जानकारी दी। पत्र में कहा गया है कि जनसुविधा और क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने के लिए इन ट्रेनों को शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन
CG News: Three new MEMU trains will run on Raipur-Rowghat and Raipur-Kurud routes
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिये बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने छत्तीसगढ़ को तीन नई  मेमू ट्रेनों की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र लिखकर मंजूरी प्रदान करने की जानकारी दी। पत्र में कहा गया है कि जनसुविधा और क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने के लिए इन ट्रेनों को शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन




इस सौगात पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने हर्ष जताते हुए कहा कि उनका लगातार प्रयास रहा है कि क्षेत्र की जनता को बेहतर, सुगम और सस्ता सफर मिले। उन्होंने रेल मंत्री से मेमू ट्रेनों के लिए अनुरोध किया था, जिसे अब हरी झंडी मिल गई है। उन्होंने कहा कि रायपुर से रावघाट और कुरुद के बीच ये मेमू ट्रेन शुरू होने से यात्री, नौकरीपेशा लोगों, किसानों, व्यापारियों, स्टूडेंट्स और दूर-दराज से राजधानी आने वाले मरीजों को सीधी और तेज यात्रा की सुविधा मिलेगी। इससे समय की बचत होगी और व्यापारिक और सामाजिक संपर्क बेहद मजबूत होगा।
विज्ञापन




पीएम और रेल मंत्री का आभार
सांसद अग्रवाल ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र की डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ में बुनियादी ढांचे और रेल नेटवर्क का तेजी से आधुनिकीकरण और विस्तार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये तीन मेमू ट्रेन हुई मंजूर

  • गाड़ी सं. 68768 / 68769 : रायपुर - रावघाट मेमू
  • गाड़ी सं. 68772 / 68771 : रायपुर - कुरुद मेमू
  • गाड़ी सं. 68774 / 68773 : रायपुर - कुरुद मेमू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed