{"_id":"6ad2f4542357c2a223050e3b","slug":"noida-police-arrested-two-criminals-following-an-encounter-in-sector-18-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, सेक्टर 18 में चली गोलियां, दो आरोपी गिरफ्तार, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, सेक्टर 18 में चली गोलियां, दो आरोपी गिरफ्तार, एक घायल
Sat, 17 Oct 2026 09:36 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 17 Oct 2026 09:36 AM IST
सार
पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी डीएलएफ तिराहा के पास एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे रुके नहीं और तेजी से भागने लगे। जब बाइक सवार बदमाश मल्टीलेवल पार्किंग सेक्टर-18 के सामने झाड़ियों के पास पहुंचे, तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
विज्ञापन
घटना के संबंध में जानकारी देते एडीसीपी नोएडा अभय कुमार मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
नोएडा के थाना सेक्टर-20 पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना 16 अक्टूबर 2026 की रात्रि में डीएलएफ तिराहा के पास हुई।
विज्ञापन
पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी डीएलएफ तिराहा के पास एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे रुके नहीं और तेजी से भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया।
विज्ञापन
जब बाइक सवार बदमाश मल्टीलेवल पार्किंग सेक्टर-18 के सामने झाड़ियों के पास पहुंचे, तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल बदमाश की पहचान सलमान उर्फ राजा उर्फ मामा पुत्र अब्दुल रशीद निवासी समसु कॉलोनी, कस्बा इंचौली, मेरठ (उम्र लगभग 34 वर्ष) के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और स्नेचिंग की घटनाओं से संबंधित ₹12,400 नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस टीम द्वारा दूसरे बदमाश दानिश पुत्र लियाकत अली निवासी ग्राम जिठोला नारंगपुर, थाना परीक्षितगढ़, मेरठ, उम्र लगभग 22 वर्ष को पुलिस कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से स्नेचिंग का 01 मोबाइल फोन व ₹2,000 नकद बरामद किये गए हैं। घायल बदमाश सलमान उर्फ राजा उर्फ मामा को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।