{"_id":"6ad28a98b94a6a5efe0833fa","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1025-159709-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: लोकगीत में जैनब, लोकनृत्य में साहिबा की टीम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: लोकगीत में जैनब, लोकनृत्य में साहिबा की टीम प्रथम
विज्ञापन
युवा उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करती छात्राएं। स्रोत: आयोजक
उन्नाव। डीएसएन पीजी कॉलेज में शुक्रवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 के तहत जनपद स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लोकगीत, लोकनृत्य, कविता लेखन, पेंटिंग और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। लोकगीत में जैनब, लोकनृत्य में साहिबा की टीम प्रथम रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक पंकज गुप्ता और उपायुक्त मनरेगा मुकेश ने मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। उत्सव की थीम ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ रही। विधायक ने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया।
लोकगीत समूह में रानी शंकर सहाय बालिका इंटर कॉलेज की जैनब प्रथम रहीं। लोकनृत्य समूह में रानी शंकर सहाय बालिका इंटर कॉलेज की साहिबा टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। कविता लेखन में कसिस सिंह प्रथम, रतन श्रीवास्तव द्वितीय और अरुण कुमार तृतीय रहे। पेंटिंग में आराध्या वर्मा प्रथम, खुशी द्वितीय और रिदा तृतीय रहीं। नुक्कड़ नाटक में एसएनजी पीजी कॉलेज की आलीशा खातून की टीम प्रथम, अटल बिहारी इंटर कॉलेज की सामीन टीम द्वितीय और डीएसएन पीजी कॉलेज की सार्थक टीम तृतीय रही। प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी जोन स्तरीय युवा उत्सव में हिस्सा लेंगे।