फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: निधान क्लब को 50 रन से हराकर सेमीफाइनल में बरवालिया क्लब

Sat, 07 Mar 2026 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-24- मैच में शॉट लगाता बरवालिया टीम का खिलाड़ी। संवाद
असोहा। क्षेत्र में चल रही मंगतखेड़ा प्रीमियर लीग के पहले क्वार्टर फाइनल बरवालिया क्लब ने निधान क्लब 50 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। चार विकेट हासिल करने वाले रोहित सिंह मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन

ब्लॉक के मंगतखेड़ा मेला मैदान में चल रहे मंगतखेड़ा प्रीमियर लीग में शुक्रवार को पहला क्वार्टर फाइनल मैच बरवालिया क्लब व निधान क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बरवालिया की टीम निर्धारित 12 ओवर में वकार और महेंद्र के 38-38 रन की बदौलत नौ विकेट खोकर 143 रन बनाए। निधान क्लब की ओर से अभिषेक ने चार व पीयूष ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी निधान क्लब की 10.3 ओवरों में 93 रनों पर ऑल आउट हो गई। निधान क्लब की ओर से सनी ने 22 और सुजीत ने 17 रनों का योगदान दिया। बरवालिया क्लब के गेंदबाज रोहित सिंह ने चार विकेट और वकार ने दो विकेट लिए। रोहित सिंह को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी आयोजक राजा सिंह ने प्रदान की। अंपायरिंग हर्षित दीक्षित और पंकज सिंह ने व कमेंट्री अमित विमल व अमरकांत ने की। इस दौरान हर्ष सिंह ,भानु सिंह ,जेडी,उत्तम ,रानू ,बउआ ,अंकित ,गोलू विकास सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed