फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: कच्चे घर की छत ढही, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत

Thu, 17 Sep 2026 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
unnao news
अचलगंज। बंडहमीरपुर गांव में कच्चे घर के एक हिस्से में रह रही वृद्धा पर बुधवार दोपहर छत गिरने से वह मलबे में दब गई। आवाज सुन परिजन पहुंचे। मलबे से निकालकर पहले सीएचसी फिर जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बंडहमीरपुर गांव निवासी माधुरी देवी (60) पत्नी हरीराम श्रीवास्तव बुधवार दोपहर करीब एक बजे घर के कच्चे हिस्से में खाना खाने के बाद चारपाई पर लेटी थीं। अचानक कोठरी की छत भरभराकर गिरने से मलबे में दब गईं। परिवार वालों ने उन्हें बाहर निकाला और स्वास्थ्य केंद्र लाए। डॉक्टर ने हालत गंभीर बता जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बेटे रजनीश ने बताया कि पिता की 10 साल पहले मौत हो चुकी है। मां हम तीन भाइयों के साथ संयुक्त परिवार में रहती थीं। अंत्योदय कार्ड बना होने के साथ डेढ़ बीघा पैतृक जमीन है। ग्राम प्रशासक संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि आवास की पात्रता सूची में नाम था। बताया मकान काफी पुराना व कच्चा था जिसके एक हिस्से में वृद्धा और दूसरे हिस्से में बच्चे रहते हैं। थानाध्यक्ष एसएन त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed