{"_id":"6aaaf65b9f94a52ffd0f70e6","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-157756-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 24 घंटे में 20 सेमी घटा गंगा का जलस्तर, जलभराव से राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 24 घंटे में 20 सेमी घटा गंगा का जलस्तर, जलभराव से राहत नहीं
विज्ञापन
फोटो-37-इब्राहिमाबाद गांव के गलियारे से निकलता बाइक सवार। संवाद
उन्नाव/सफीपुर। पिछले तीन दिनों से गंगा का जलस्तर लगातार घट रहा है। मंगलवार शाम से बुधवार शाम छह बजे तक जलस्तर 20 सेमी घटकर 112.690 मीटर पर आ गया। पानी भले ही कम हो रहा है लेकिन जलभराव की समस्या अभी भी बरकरार है। रास्तों पर भरे पानी से ग्रामीण मझकर आ-जा रहे हैं। गंजमुरादाबाद में बिजली के 36 पोल पानी में डूबे हैं। ऊपर जर्जर लाइन गुजरी है। इससे हादसे का खतरा बढ़ गया है।
सफीपुर में गंगा के साथ कल्याणी नदी का पानी कम होने के बाद भी ग्रामीणों की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। रास्तों में अभी भी पानी भरा है। गांव की गलियाें में भरा पानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बना है। बाढ़ से पहले ही धान व सब्जियों की फसल बर्बाद हो चुकी हैं। जमालनगर-रामपुर व गहोली-उडंकपुरवा मार्ग अभी भी पानी में डूबा है। इब्राहिमाबाद, रामपुर व हमजापुर के ग्रामीण गलियारों में भरे पानी से परेशान हैं। गांव की रामश्री ने बताया कि दिन तो गुजर जाता है पर रात में घर से निकलना मुश्किल है। एसडीएम फाल्गुनी सिंह ने बताया कि पानी कम हो रहा है। स्वास्थ्य टीमें लगाकर परीक्षण व दवा वितरण कराया जा रहा है।
फोटो-39-जलमग्न पोलों पर बिछी जर्जर विद्युत लाइन। स्रोत: ग्रामीण
पानी में खड़े विद्युत पोल, जर्जर विद्युत लाइन से हादसे की आशंका
गंजमुरादाबाद। गंगा नदी में आई बाढ़ का पानी कटरी इलाके के निचले स्थानों पर भरा है। इसमें मेला आलमशाह से लेकर मेला रामकुंवर तक करीब दो किमी की दूरी तक में लगे 32 विद्युत पोल पानी में खड़े हैं। इन पर 11 हजार की जर्जर विद्युत लाइन बिछी हुई है। इसके चलते बाढ़ के भरे पानी में गिरने से कोई बड़ा हादसा होने की आशंका से ग्रामीणों में भारी दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने विद्युत निगम से जल्द जर्जर विद्युत लाइन बदलने की मांग की है। एसडीओ रमेश चंद्र धीमान ने बताया कि मेला आलमशाह से लेकर मेला रामकुंवर तक की जर्जर विद्युत लाइन बदलने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। बजट मिलते ही जर्जर विद्युत लाइन बदलने की कवायद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन....
जलस्तर रोजाना घट रहा है। आगे और तेजी से कम होने की उम्मीद है। उप कृषि निदेशक को फसल नुकसान का आकलन करने के लिए राजस्व टीमों के साथ मिलकर सर्वे करने का पत्र भेजा गया है। पानी सूखने के बाद विस्तृत रिपोर्ट मिलेगी। तब मुआवजा की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
सुशील कुमार गोंड, एडीएम वित्त राजस्व।