{"_id":"6aaaf562fc280d2d230d6087","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-157741-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: श्रमिक का बाग में फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: श्रमिक का बाग में फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
फोटो-17 सूरज (फाइल फोटो)
सफीपुर। जगदीशखेड़ा गांव में मंगलवार रात से लापता युवक का शव बुधवार दोपहर गांव के बाहर आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके हैं, पुलिस ने जांच के लिए मोबाइल कब्जे में लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के जगदीशखेड़ा गांव निवासी सूरज (23) पुत्र मिट्ठूलाल मजदूरी करता था। बड़े भाई काशीप्रसाद ने बताया कि सूरज मंगलवार दोपहर खाना खाकर घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार दोपहर गांव के अजयपाल के बाग में उसका शव लटका होने का पता चला। पुलिस ने जांच की लेकिन परिजन कारण नहीं बता पाए। वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत से मां मिठाना और अन्य परिजन बेहाल हैं।
कोतवाल संदीप मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को इसके पीछे का न तो कारण पता और न ही किसी पर अभी कोई आरोप लगाया है। युवक के फोन की डिटेल निकलवाई जा रही है।