फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: जाम लगाने में आठ नामजद सहित 20-25 पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 17 Oct 2026 02:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
unnao news
पाटन। साधन सहकारी समिति भटखेरवा मे खाद वितरण को लेकर बृहस्पतिवार को हुए विवाद और सड़क जाम करने की घटना में पुलिस ने आठ नामजद सहित 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

भटखेरवा साधन सहकारी समिति में बृहस्पतिवार को साधन सहकारी समिति में सचिव अंकुर सिंह खाद का वितरण कर रहे थे। पुरंदरपुर गांव निवासी अनूप खाद लेने आए थे। अनूप ने बताया कि खाद वितरण के समय सचिव के साथ काम कर रहे कुछ लोग चहेतों को खाद दे रहे थे। इसका वीडियो बनाकर विरोध करने पर उन लोगों ने अपने साथियों को बुलाकर मारपीट की थी।
विज्ञापन

इस पर अनूप और उनके साथ आई महिलाओं और किसानो ने बिहार-बक्सर मार्ग पर जाम लगा दिया था। करीब छह किलोमीटर तक जाम लगने से एंबुलेंस भी फंस गई थी। पुलिस ने महिलाओं को समझाने के बाद करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया था। शुक्रवार को पुलिस ने जाम लगाने में शामिल जितेंद्र उर्फ पुत्तन, अनूप, दीपू पाल, अकुश, गीता, रविशंकर और ललऊ सहित 20-25 अज्ञात पर सड़क जाम करने की प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि आठ ज्ञात सहित 20-25 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed