{"_id":"692b3e07841017174c054e94","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-141079-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: युवक को गोली मारने के आरोपी शिक्षक को भेजा जेल, बीएसए ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: युवक को गोली मारने के आरोपी शिक्षक को भेजा जेल, बीएसए ने किया निलंबित
विज्ञापन
उन्नाव। मोतीनगर मोहल्ले में रुपये लेनदेन को लेकर युवक को गोली मारने की घटना में फरार आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस उसे तीन दिन से बैठाए थी। सबूत मिलने के बाद कार्रवाई की। पीड़ित की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। बीएसए ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पीतांबर नगर निवासी सचिन विमल (23) 25 नवंबर की रात मोतीनगर मोहल्ला निवासी मियागंज ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल हंसाखेड़ा में शिक्षक भूपेंद्र वर्मा के बुलाने पर मिलने आया था। दोनों के बीच जमीन की खरीद फरोख्त के 15 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। गुस्साए भूपेंद्र ने सचिन को गोली मार दी और भाग निकला। गोली सीने के आरपार हो गई थी।
मां बिटाना ने 26 नवंबर को कोतवाली में भूपेंद्र के खिलाफ तहरीर दी थी। इसमें 15 लाख रुपये के लेनदेन का विवाद बताया था। भूपेंद्र ने अनुसूचित जाति के व्यक्ति की जमीन खरीदी थी जो कि सचिन के नाम करा दी थी। सचिन ने उस जमीन को बेच दिया था। भूपेंद्र को सचिन से रुपये लेने थे लेकिन घायल की मां ने गोली मारने वाले से ही रुपये लेने की बात बताई थी।
विज्ञापन
मामले की विवेचना सीओ सिटी कर रहे हैं। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि गोली मारने वाले आरोपी को जेल भेज दिया गया है। बीएसए शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि बीईओ की आख्या शाम को आई है। जेल जाने वाले शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।