{"_id":"697e4eb1b2354395660e2475","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-144397-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दोपहिया वाहनों के लिए खोला वैकल्पिक मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दोपहिया वाहनों के लिए खोला वैकल्पिक मार्ग
विज्ञापन
फोटो-6-कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर बने वैकल्पिक रास्ते से निकलते बाइक सवार। संवाद
फतेहपुर चौरासी। गंगा की बाढ़ से कटे कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर वैकल्पिक कच्चा रास्ता बन गया है। इसे दोपहिया वाहनों के लिए खोल दिया गया है। जल्द ही चौपहिया वाहनों का आवागमन शुरू होने की उम्मीद है।
अगस्त में गंगा की बाढ़ और मुख्य धारा के परिवर्तित होने से क्षेत्र का प्रमुख कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग गंगा पुल के पास कट गया था। इससे आवागमन बंद हो गया था। लोकनिर्माण विभाग ने हल्के वाहनों के लिए 650 मीटर लंबा व 3.75 मीटर चौड़ा कच्चा वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कराया है। शुक्रवार से इसे दो पहिया वाहनों के लिए खोल दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में कटे मार्ग पर आवागमन रोकने के लिए विभाग ने गंगा पुल व कटान से पहले दीवार बना दी थी। इसके चलते वैकल्पिक मार्ग से चौपहिया वाहनों का आवागमन नहीं हो पा रहा है। गंगा पुल पर बनी दीवार के हटते ही हल्के चौपहिया वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा।
वैकल्पिक मार्ग बनने से क्षेत्रीय जनता में खुशी है। अब पर्व पर गंगा स्नान के साथ कानपुर जाने में लोगों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। पीडब्ल्यूडी निर्माणखंड के एक्सईएन सुबोध कुमार ने बताया कि कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग के कटान स्थल पर वैकल्पिक रास्ता बन गया है। छोटे वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। बड़े हल्के वाहनों का भी जल्द ही आवागमन शुरू कराया जाएगा।