{"_id":"6ab584d46d003ff8c00add93","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1025-158329-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का सम्मान
विज्ञापन
प्रमाण पत्र दिखाते स्वयंसेवक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहटामुजावर। रसूलपुर रूरी स्थित श्री विश्वंभर दयालु त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के सदस्यों को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
स्वयंसेवकों ने सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रनिर्माण से जुड़े विषयों पर रंगोली बनाई। इसके बाद मां सरस्वती और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्वंभर दयालु त्रिपाठी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. गया प्रसाद शुक्ल ‘निर्भीक’ के पुत्र शैलेन्द्र कुमार शुक्ल, पं. रुद्र नारायण दीक्षित की पुत्री सरोज शुक्ला और पं. साहिब लाल द्विवेदी के पुत्र विपिन द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
उन्होंने युवाओं को स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाजसेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत दुबे ने बताया कि एनएसएस युवाओं में सामाजिक संवेदना, कर्तव्यबोध और नेतृत्व क्षमता विकसित करता है। इस दौरान रिया द्विवेदी, लक्ष्मीकांत, देवेंद्र कुमार, गीतेश पटेल, अंशिका मिश्रा आदि को सम्मानित किया गया।