{"_id":"6ad28a729f287855d4068c53","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-159734-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी मैन्युफैक्चरिंग हब स्थापित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी मैन्युफैक्चरिंग हब स्थापित करने की मांग
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए सांसद साक्षी महाराज ने केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव उन्नाव में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर स्थापित करने की मांग की है।
सांसद ने भारत सरकार की उपयुक्त योजना के तहत इस परियोजना को मंजूरी देने का आग्रह किया है। उन्होंने पत्र में बताया कि उन्नाव जिला, प्रदेश का सबसे तेजी से विकसित होता औद्योगिक जिला है। यहां पहले से ही कई औद्योगिक क्षेत्र और छोटी-बड़ी इकाइयां स्थापित हैं। देश और विदेशों की प्रतिष्ठित कंपनियां लगातार जिले में निवेश कर रही हैं।
सांसद ने भौगोलिक स्थिति और कनेक्टिविटी को जिले की बड़ी विशेषता बताया। कानपुर और लखनऊ के बीच स्थित है। यहां से तीन प्रमुख एक्सप्रेसवे गुजरते हैं। आईटी मैन्युफैक्चरिंग हब की मांग जिले में युवाओं के लिए रोजगार और निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी।