फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: आबादी के नजदीक पटाखा दुकानों के लाइसेंस नवीनीकरण रुके

Sat, 17 Oct 2026 02:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
unnao news
सैय्यद अब्बासपुर ​स्थित पटाखा बाजार में बंद दुकानें। संवाद
उन्नाव। अब्बासपुर गांव स्थित पटाखा मार्केट की कुछ दुकानों के आसपास बस्ती बढ़ने से प्रशासन ने 13 दुकानों के लाइसेंस नवीनीकरण पर फिलहाल रोक लगा दी है। एसडीएम सदर और सीओ सिटी ने निरीक्षण के दौरान यह निर्देश दिए। ठीक त्योहार से पहले इस निर्देश से पटाखा व्यापारी निराश हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को ज्यादातर दुकानें बंद रहीं।एसडीएम सदर राजेश विश्वकर्मा और सीओ सिटी विनी सिंह ने अब्बासपुर स्थित पटाखा बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी दुकानदारों से मानकों का पालन करने और बस्ती के आसपास की दुकानें कहीं और शिफ्ट करने का निर्देश दिया। सभी से सुरक्षा संबंधी सभी नियमों का पालन करने और अग्निशमन उपकरणों की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए। इस दौरान बस्ती के 100 मीटर से कम की दूरी पर स्थित दुकानों को कहीं और शिफ्ट करने को कहा।
विज्ञापन

दशहरा-दिवाली से ठीक पहले इस निर्देश से निराश व्यापारियों ने जल्द से जल्द दुकानों को बस्ती से दूर शिफ्ट करने की बात कही लेकिन त्योहार तक राहत देने की मांग की है। बताया कि अगर कुछ दिन पहले यह निर्देश मिले होते तो अबतक दुकानें शिफ्ट कर चुके होते। लेकिन अब त्योहार से पहले इस आदेश से साल भर का त्योहार चौपट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दिवाली पर पटाखा दुकानें लगाने के लिए बस्ती से दूर किसी सुरक्षित स्थान के लिए अस्थायी लाइसेंस दिए जाएंगे। कोई हादसा न हो इसके लिए यह कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed