{"_id":"6ad28b55de3b8a96780324a2","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-159663-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने सीखे फिल्म निर्माण, एनिमेशन व गेमिंग में कहानी के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने सीखे फिल्म निर्माण, एनिमेशन व गेमिंग में कहानी के तरीके
नवाबगंज स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्रों को फिल्म, एनिमेशन और गेमिंग में कहानी के तरीके बत
- फोटो : संवाद
Link Copied
उन्नाव। सिंगापुर की नॉनयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (एनटीयू) के प्रोफेसर ने नवाबगंज स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्रों को फिल्म निर्माण, एनिमेशन और गेमिंग में कहानी कहने के नए तरीके सिखाए। किरदारों का विकास और पटकथा लेखन पर भी विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
सिंगापुर की एनटीयू, क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में 12वें स्थान पर है। एनटीयू सिंगापुर के प्रोफेसर इयान डिक्सन ने छात्रों को बताया कि किसी विचार को प्रभावशाली कहानी में कैसे बदला जाए। फिल्म निर्माण, एनिमेशन, दृश्य प्रभाव (वीएफएक्स) और गेमिंग जैसे क्षेत्रों में कहानी तैयार करने से लेकर उसे स्क्रीन पर पेश करने तक के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
इससे छात्रों को वैश्विक स्तर पर रचनात्मक परियोजनाओं में कहानी, किरदार और दृश्यों की भूमिका समझने का अवसर मिला। यह दो दिवसीय इंटरनेशनल फैकल्टी इन रेजिडेंस प्रोग्राम था। कार्यक्रम फैकल्टी ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड लिबरल आर्ट्स के तहत आयोजित हुआ। इसमें स्कूल ऑफ मीडिया स्टडीज और स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स एंड बिहेवियरल साइंसेज ने भाग लिया। सत्रों में कहानी की रूपरेखा तैयार करने पर जोर दिया गया। किरदारों का विकास और पटकथा लेखन पर भी विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।