{"_id":"65fc82715f9be2b65307d564","slug":"tractor-stuck-on-the-road-youth-beat-up-municipal-workers-unnao-news-c-221-1-uno1004-111919-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: रास्ते में फंसा ट्रैक्टर, युवकों ने पालिका कर्मियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: रास्ते में फंसा ट्रैक्टर, युवकों ने पालिका कर्मियों को पीटा
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के मोहल्ला लोकनगर में सिल्ट उठाने के दौरान नगर पालिका की ट्रैक्टर-ट्रॉली दलदल में फंस गई। रास्ते में ट्रैक्टर फंसने पर तीन युवकों ने आउटसोर्सिंग कर्मी और चालक से मारपीट की।
नगर पालिका के आउटसोर्सिंग कर्मी अंकित, अफजाल और जितेंद्र गुरुवार को लोकनगर मोहल्ले में पुराना कांच मिल के पास ट्रैक्टर और जेसीबी से सिल्ट उठान कर रहे थे। कीचड़ में ट्रैक्टर फंसने से रास्ता बाधित हो गया। चालक और कर्मी ट्रैक्टर को निकालने का प्रयास कर रहे थे तभी उधर से निकल रहे ऑटो में सवार तीन युवकों ने ट्रैक्टर हटाने को कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दिया।
विरोध करने पर तीनों ने ईंट और डंडों से वार कर दिया। इससे तीनों कर्मियों को चोटें आईं। पीड़ित कर्मी अंकित की तहरीर पर पुलिस ने अनिल, मुन्ना और विजय नाम के युवकों पर एफआईआर दर्ज की है। कोतवाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
--
मवेशी पकड़ रहने कर्मचारियों से मारपीट
उन्नाव। शहर के मोहल्ला सिविल लाइंस में बुधवार रात नगर पालिका कर्मी बुधवार देर रात सिविल लाइन में सांड़ को गोशाला ले जाने के लिए पकड़ रहे थे। इस बीच पहुंचे कुछ युवकों से सिर्फ सांड़ पकड़ने पर आपत्ति जताई। उन्होंने छुट्टा घूम रही गायों को भी पकड़ने को कहा। इसपर विवाद होने लगा। युवकों ने दो पालिका कर्मियों से मारपीट की। नगर पालिका ईओ एसके गौतम ने बताया कि इस घटना में भी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। (संवाद)