{"_id":"678212ee948e4152c6028014","slug":"the-police-took-the-accused-of-making-the-obscene-audio-viral-from-the-police-station-to-the-court-on-foot-unnao-news-c-221-1-uno1001-125347-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अश्लील ऑडियो वायरल करने के आरोपी को कोतवाली से कोर्ट तक पैदल ले गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अश्लील ऑडियो वायरल करने के आरोपी को कोतवाली से कोर्ट तक पैदल ले गई पुलिस
विज्ञापन
उन्नाव। व्हाट्सएप ग्रुप पर महिला संबंधी अश्लील ऑडियो वायरल होने पर एसपी ने ग्रुप एडमिन सहित दो पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया और कोतवाली से कोर्ट तक पैदल लेकर गई। वहीं, एक मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी का पता लगाया जा रहा है।
एक व्हाट्सएप ग्रुप पर एक महिला से संबंधित अश्लील ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी दीपक भूकर ने इसका संज्ञान लिया। ग्रुप की जांच कराने के बाद उसके एडमिन और ग्रुप के सदस्य अभय विश्वकर्मा के साथ एक मोबाइल नंबर नाम, पता अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। सदर कोतवाली में शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अभय विश्वकर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल प्रमोद मिश्र ने बताया कि ग्रुप में तीन-चार एडमिन हैं, उसकी जांच चल रही है। मोबाइल नंबर किसका है यह भी पता लगाया जा रहा है। आरोपी सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
एसपी ने कोतवाली का किया निरीक्षण, देखे अभिलेख
नवाबगंज। एसपी दीपक भूकर ने शुक्रवार देर शाम अजगैन कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान सीसीटीएनएस, थाना कार्यालय, महिला हेल्पडेस्क, बैरक देखी और अभिलेखों की जांच की। कोतवाली में दर्ज मुकदमों की विवेचनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कोतवाल अवनीश कुमार से फरियादियों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने को कहा। (संवाद)

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन- फोटो : स्रोत:ग्रामीण