फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Six teams set up to speed up the golden card

गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी के लिए छह टीमें गठित

Sat, 01 Feb 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Six teams set up to speed up the golden card
गोल्डन कार्ड बनाने में प्रगति लाने को लेकर निर्देश देते एसडीएम हसनगंज । - फोटो : UNNAO
आसीवन(उन्नाव)। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बन रहे आयुष्मान गोल्डन कार्ड लक्ष्य के अनुरूप न बनने पर सीएचसी प्रभारी ने छह टीमों का गठन कर समय सीमा में लक्ष्य के अनुरूप कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मियागंज ब्लॉक की 74 ग्राम पंचायतों व उन मजरों में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 15,575 व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 2200 गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य है। जिसके सापेक्ष अभी तक सिर्फ 9,405 गोल्डन कार्ड ही बन पाए हैं। गोल्डन कार्ड बनाने की प्रगति धीमी होने पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजेश वर्मा ने गठित की गई छह टीमों के सदस्यों को निर्देश दिए कि वह काम में तेजी लाएं। कहा कि जिन आवेदकों का सूची में नाम है वह अपना गोल्डन कार्ड आरोग्य मित्र से निशुल्क व सहज जन सेवा केंद्र से 30 रुपये शुल्क देकर बनवा सकते हैं। आवेदक आशा से संपर्क कर गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन

वहीं, एसडीएम हसनगंज प्रदीप वर्मा ने भी डॉक्टर व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर गोल्डन कार्ड को लक्ष्य के अनुरूप बनाने के निर्देश दिए। कहा कि गोल्डन कार्ड बनाने की गति धीमी होने से आवेदकों को लाभ मिलने में देरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed