{"_id":"6aaee5f001482e63d60880f1","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1024-157943-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मरीज ले जाने के लिए भिड़े निजी एंबुलेंस कर्मी, 25 मिनट हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मरीज ले जाने के लिए भिड़े निजी एंबुलेंस कर्मी, 25 मिनट हंगामा
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल में मरीज को ले जाने को लेकर निजी एंबुलेंस संचालक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच करीब 20 से 25 मिनट तक विवाद और धक्का-मुक्की होती रही। सूचना पर पहुंचे सिपाही उन्हें चौकी ले गए। वहां समझौता करा दिया गया।
जिला अस्पताल में निजी एंबुलेंस संचालकों में मरीजों को अपनी एंबुलेंस में ले जाने के लिए होड़ रहती है। शनिवार को एक मरीज को अस्पताल से बाहर ले जाने को लेकर दो निजी एंबुलेंस कर्मियों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और धक्का-मुक्की होने लगी। इससे अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। करीब 20 से 25 मिनट तक चले हंगामे के दौरान मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना पर अस्पताल में तैनात सिपाही मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। मामला शांत न होने पर पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को अस्पताल चौकी ले गए। वहां दोनों पक्षों ने शिकायत न करने पर सहमति जताई। इसके बाद समझौता करा दिया गया।