फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: हाईवे पर स्कूटी की टक्कर से महिला किसान नेता की मौत

Sun, 20 Sep 2026 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
unnao news
रामरती (फाइल फोटो)। - फोटो : 1
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार दोपहर सड़क पार कर रहीं महिला किसान नेता को स्कूटी ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र दुर्गा खेड़ा गांव निवासी जगपाल ने बताया कि मां रामरती (50) ग्राम पंचायत सदस्य के साथ ही किसान यूनियन से भी जुड़ी थीं। शुक्रवार दोपहर वह गांव के बाबूलाल के साथ निराला प्रेक्षागृह परिसर में संगठन की बैठक में शामिल होने गई थीं। इसके बाद ऑटो से घर लौट रही थीं। हाईवे पर गांव के बाहर स्थित भटिया ढाबा के सामने ऑटो से उतर कर सड़क पार करने लगीं। इसी दौरान कानपुर की ओर जा रहा तेज रफ्तार स्कूटी सवार टक्कर मारते हुए निकल गया।
स्थानीय लोगों ने पहचान कर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची बहु सुनीता ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात उनकी मौत हो गई। रामरती के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। उनकी मौत से बेटे जगदीश, जगपाल, बेटियां शांति व सियादुलारी समेत अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि बेटे की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।

रामरती (फाइल फोटो)।

रामरती (फाइल फोटो)।- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed