{"_id":"6aaee56342fc4e32a406608d","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1025-157939-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: जोया की कहानी का जिला स्तर पर चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: जोया की कहानी का जिला स्तर पर चयन
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक स्कूल मलयपुर में शिक्षकों के साथ श्रमदान करने ग्रामीण। स्रोत: शिक्षक
- फोटो : 1
बीघापुर/मौरावा/पुरवा। सेवा संकल्प सप्ताह के तहत शनिवार को अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में श्रमदान, स्वच्छता, पौधरोपण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। बीघापुर के उच्च प्राथमिक स्कूल मलयपुर में ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं ने शिक्षकों के साथ श्रमदान कर परिसर की सफाई की। पीएमश्री उच्च प्राथमिक स्कूल बनिगांव कंपोजिट में ‘सुनो कहानी, गढ़ो कहानी’ प्रतियोगिता के द्वितीय चरण में कक्षा पांच की छात्रा जोया की कहानी का जनपद स्तर पर चयन हुआ है।
सहायक शिक्षक आशीष कुमार दीक्षित ने पर्यावरण संरक्षण और सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करने का संकल्प दिलाया। प्रधानाध्यापक अजीत कुमार सिंह ने सहयोगियों का आभार जताया। मोहित सिंह, अमित पाल, रीता, जयदीप सिंह, सरोज, बबलू सिंह, सर्वेश, राजू सिंह, सुभाष यादव, मयंक सिंह, रामानंद समेत दो दर्जन से अधिक लोगों शामिल रहे। मौरावा के राजकीय महाविद्यालय लोटना में श्रमदान कर परिसर की सफाई की गई और 25 पौधे रोपे गए। इसके बाद ‘मुफ्त योजनाएं बनाम वास्तविक सुशासन’ विषय पर गोष्ठी हुई।
विद्यार्थियों ने कल्याणकारी योजनाओं, बुनियादी ढांचे और रोजगार जैसे मुद्दों पर विचार रखे। माई भारत एप पर प्रश्नोत्तरी भी हुई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ. लोकेश्वर सिंह डॉ. ईशान कुमार,डॉ. गोविंद डॉ अखिलेश कुमार,आरती निर्मल कुमार आदि सैकड़ों छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे। पुरवा के पीएम श्री उच्च प्राथमिक स्कूल बनिगांव कंपोजिट में ‘सुनो कहानी, गढ़ो कहानी’ प्रतियोगिता के द्वितीय चरण में कक्षा पांच की छात्रा जोया की स्वच्छता विषयक कहानी का जनपद स्तर पर चयन हुआ। प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार सोनकर ने छात्रा को बधाई दी।

उच्च प्राथमिक स्कूल मलयपुर में शिक्षकों के साथ श्रमदान करने ग्रामीण। स्रोत: शिक्षक- फोटो : 1
विज्ञापन