{"_id":"6aaee61048dcb208ac00819c","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-157944-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ट्यूशन टीचर के खिलाफ जेवर और नकदी चुराने की दर्ज कराई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ट्यूशन टीचर के खिलाफ जेवर और नकदी चुराने की दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के सिविल लाइन निवासी शिक्षिका ने बेटे को ट्यूशन पढ़ाने वाले युवक के खिलाफ जेवर और 65 हजार रुपये चुराने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। अक्तूबर 2025 में हुई इस घटना में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
सदर कोतवाली के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी शिक्षिका कविता तिवारी ने बताया कि अभय सिंह उसके बेटे सार्थक को घर पर ट्यूशन पढ़ाने आता था। आरोप है कि नौ अक्तूबर 2025 को वह स्कूल गई थीं। ट्यूशन पढ़ाने आए अभय सिंह ने सार्थक को चिप्स और बिस्किट लेने दुकान भेज दिया। इसी दौरान अलमारी खोलकर सोने की चेन, पैंडल, बाला और कान के टॉप्स और करीब 65 हजार रुपये चुरा लिए। बताया कि अगले दिन करवा चौथ पूजा की तैयारी के लिए अलमारी खोली तो जेवर और रुपये नहीं मिले।
बेटे से पूछने पर उसने बताया कि ट्यूशन टीचर के आने पर वह सामान लेने बाहर गया था। इसके बाद से अभय ने ट्यूशन पढ़ाना भी बंद कर दिया। जेवर और रुपये के बारे में पूछने पर टालमटोल की और जान से मारने की धमकी दी। शिक्षिका ने कोतवाली पुलिस और एसपी को शिकायती पत्र दिया था। कोई कार्रवाई नहीं हुई तो न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया। कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।