फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Seven years imprisonment for attack on police

Unnao News: पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले को सात साल की सजा

Fri, 09 Dec 2022 06:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Seven years imprisonment for attack on police
उन्नाव। पुलिस पर फायर झोंककर हमला करने के दोषी को अपर जिला जज छह ने सात वर्ष की सजा सुनाई। साथ ही 15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।
विज्ञापन

दो सितंबर 2018 को सदर कोतवाली क्षेत्र के तत्कालीन चौकी इंचार्ज जितेेंद्र सिंह यादव व अस्पताल चौकी इंचार्ज रामजीत यादव रात्रि गश्त के दौरान गदनखेड़ा चौराहे पर खड़े थे। इसी बीच मुखबिर ने मौनीखेड़ा चौराहे पर एक युवक को असलहा लिए खड़े होने की सूचना दी। इस पर दोनों चौकी इंचार्ज बाइक से मौनीखेड़ा चौराहे पर पहुंचे। युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखा।
पुलिस को पास आता देख युवक ने उनकी हत्या करने के इरादे से फायर झोंक दिया। घटना में चौकी इंचार्ज बाल-बाल बच गए। पुलिस ने उसे तमंचे के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

उसकी पहचान गोविंद (24) निवासी डयोठडीह थाना तंबौर जिला सीतापुर के रूप में हुई थी। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। गुरुवार को मुकदमे की अंतिम सुनवाई अपर सत्र न्यायालय कोर्ट नंबर छह में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी वकील यशवंत सिंह की ओर से पेश की दलीलों व सुबूतों को ध्यान में रखते हुए न्यायाधीश आलोक शर्मा ने गोविंद को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed