फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: नशे में हाईवे के पुल से नहर में कूदा युवक, डूबकर मौत

Sun, 30 Aug 2026 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-21- युवक के नहर में कूदने की घटना में नहर पटरी पर लगी भीड़। संवाद
सोनिक। मुर्तजानगर निवासी युवक ने नशे में हाईवे पर स्थित मुर्तजा नगर पुल से नहर में छलांग लगा दी। मौजूद लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव होने से सफलता नहीं मिली। दो घंटे बाद शव को निकाला गया।
विज्ञापन

दही थानाक्षेत्र के मुर्तजानगर गांव निवासी रामखेलावन का बेटा रोहतम (25) मजदूरी करता था। शनिवार को शराब पीकर नहर पर बैठा था। दोपहर एक बजे लखनऊ-कानपुर हाईवे पर खड़े होकर नहर में कूद गया। वहां मौजूद गांव के युवकों ने बचाने की कोशिश की लेकिन पकड़ नहीं पाए। पानी का बहाव तेज होने से युवक बहता हुआ आगे चला गया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे से 300 मीटर दूर उसका शव मिला।
विज्ञापन

बड़े भाई उत्तम ने बताया कि वह दो भाइयों में छोटा था। उसकी शादी नहीं हई थी। बेटे की मौत से मां भगवानदेई और अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि नशे की लत ने उसकी जान ली। शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed