फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Sacrifice should be done only in closed and designated places

Unnao News: बंद व निर्धारित स्थानों पर ही की जाए कुर्बानी

Tue, 03 Jun 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 03 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sacrifice should be done only in closed and designated places
उन्नाव। गंगा दशहरा एवं ईद-उल-अजहा (बकरीद) त्योहारों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने के लिए डीएम ने धर्मगुरुओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ बैठक की ।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में डीएम गौरांग राठी ने कहा कि कुर्बानी निर्धारित और बंद स्थानों पर ही की जाए। अधिशाषी अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईदगाह के आसपास विशेष अभियान चलाकर सफाई कराई जाए। बिजली व पेयजल आपूर्ति के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। कूड़ा गाड़ी में पन्नी और बालू डालकर ऐसी व्यवस्था की अपशिष्ट रास्ते में न गिरे। एसडीएम व सीओ को निर्देश दिए कि त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर खासा ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

गंगा दशहरा के लिए प्रत्येक स्नान/मेला स्थल पर महिला टाॅयलेट, चेजिंग रूम, नाव व गोताखोर सहित सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था कराएं। एसपी दीपक भूकर ने सीओ को अराजकतत्वों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। बड़े मंदिरों व मस्जिदों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। नमाज सड़क पर न की जाए। किसी भी प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed