{"_id":"6b0344d4baa46142980fc33c","slug":"route-diversion-implemented-for-nanamau-ghat-from-today-unnao-news-c-221-1-uno1025-161780-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: आज से नानामऊ घाट के लिए रूट डायवर्जन लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: आज से नानामऊ घाट के लिए रूट डायवर्जन लागू
विज्ञापन
= कार्तिक पूर्णिमा पर नानामऊ गंगाघाट पर भीड़ को देखते हुए की गई व्यवस्था
= आठ दरोगा की तैनाती, महिला पुलिसकर्मी और पीएसी तैनात रहेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बांगरमऊ। कार्तिक पूर्णिमा पर नानामऊ गंगाघाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी पूरी कर ली है। गंगा स्नान के दौरान जाम से बचने के लिए रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। 23 नवंबर सोमवार शाम से वाहनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया जाएगा। साथ ही अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
नानामऊ घाट पहुंचने वाली ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को घाट से करीब दो किलोमीटर पहले भुड्ढा चौराहे के पास खाली स्थान पर खड़ा कराया जाएगा। कार और बाइक सवारों के लिए नानामऊ पुल से पहले बाईं ओर पार्किंग बनाई गई है।
डायवर्जन के तहत बिल्हौर की ओर से आने वाले वाहनों को नानामऊ पुल से पहले रोका जाएगा। मल्लावां की ओर से आने वाले वाहनों को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की तरफ भेजा जाएगा। आसीवन की ओर से आने वाले वाहनों को मियागंज चौराहे और संडीला की ओर से आने वाले वाहनों को रामकोट पुल के पास रोककर दूसरा रास्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन
एसडीएम बृजमोहन शुक्ला, सीओ हर्ष मोदी राजस्व व पुलिस बल के साथ व्यवस्था की निगरानी करेंगे। कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए आसीवन व बेहटामुजावर थानों के प्रभारी निरीक्षक समेत आठ दरोगा, 16 हेड कांस्टेबल, महिला पुलिसकर्मी, सेक्शन पीएसी और प्लाटून फ्लड पीएसी तैनात रहेगी।