फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Report on six named persons including Pradhan and 200 unknown persons for violation of code of conduct

Unnao News: आचार संहिता उल्लंघन में प्रधान सहित छह नामजद व 200 अज्ञात पर रिपोर्ट

Sat, 01 Mar 2025 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Report on six named persons including Pradhan and 200 unknown persons for violation of code of conduct
हसनगंज। तहसील मोड़ पर 14 फरवरी को बहुजन संघर्ष महाआंदोलन के नाम पर विरोध प्रदर्शन करने की घटना में ग्राम प्रधान सहित छह नामजद और 200 अज्ञात पर आचार संहिता उल्लंघन के उल्लंघन पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की ओर से 18 दिसंबर 2024 को दर्ज कराई गई छेड़छाड़ व मारपीट की रिपोर्ट के विरोध में प्रदर्शन हुआ था।
विज्ञापन

विवेचना के दौरान मटरिया प्रधान अभिषेक गौतम का नाम छेड़छाड़ में बढ़ाकर चार्जशीट न्यायालय में दाखिल हुई थी। इसकी जानकारी होने पर अभिषेक गौतम ने 14 फरवरी को तहसील परिसर में करीब 500 लोगों के साथ पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर एफआईआर रद्द करने की मांग की थी। पुलिस के रोकने पर कई घंटे हंगामा चला था। पुलिस ने ज्ञापन लेकर मामले को शांत कराया था। पुलिस ने 20 दिन में दोबारा विवेचना कराकर मुकदमा खत्म करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

14 फरवरी को जिले में उपचुनाव के चलते भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता लागू थी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक इशरत हुसैन की तहरीर पर अभिषेक गौतम, सैरपुर ग्राम प्रधान के पति ओमप्रकाश, आशीष गौतम, रमेश उर्फ बबली गौतम, महिपाल, शैलेंद्र प्रताप पर नामजद और 200 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि छह ज्ञात और 200 अज्ञात पर आचार संहिता उल्लंघन के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed