{"_id":"a51647dba0ea1b240931a1c146488a68","slug":"people-will-be-aware-the-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को जागरूक करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को जागरूक करेगी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
Updated Sat, 12 Sep 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कच्ची शराब पीने से हो रही मौतों, लूट, चोरी और टप्पेबाजी की घटनाओं को
विज्ञापन
रोकने के लिए पुलिस लोगों को जागरूक करेगी। इसके लिए एसपी ने शुक्रवार को
सतर्कता एवं जागरूकता संदेश वाहन को पुलिस कार्यालय से रवाना किया।
यह वाहन जिले में जाकर लोगों को जागरूक करेगा। एसपी पवन कुमार ने बताया कि वाहन में लाउडस्पीकर के माध्यम से तीन अलग-अलग तरह की सीडी के जरिए लोगों को अवैध शराब पीने से रोकने के लिए जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि लोगों को बताया जाएगा कि वह बैंक या एटीएम से रुपये निकालते समय यदि परिचित या अपरिचित व्यक्ति एटीएम बूथ में आ जाता है तो उसे तुरंत बाहर जाने को कहें।
कोई मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड लेना चाहे तो उसे तुरंत मना कर दें। एसपी ने बताया कि जागरूकता वाहन के जरिए लोगों को इस जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया जाएगा।
कहा कि अपने घर में नौकर - नौकरानी या किराएदार और ऑफिस में सेल्समैन, मुनीम या अन्य किसी कर्मचारी को काम पर रखने से पहले उसकी जांच कर ले। उसकी आईडी और फोटो लेकर स्थानीय थाने से सत्यापन जरूर कराएं।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक रामकिशुन यादव, सीओ एसके सिंह और पीआरओ जेबी सिंह भी मौजूद रहे।