{"_id":"6b0c71ac8e1b71f08700ce04","slug":"district-cricket-team-loses-for-the-second-consecutive-league-match-unnao-news-c-221-1-sknp1055-162175-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: लगातार दूसरे लीग मैच में हारी जिला क्रिकेट टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: लगातार दूसरे लीग मैच में हारी जिला क्रिकेट टीम
Mon, 30 Nov 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। जालौन (कालपी) में हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे लीग मैच में जनपद की अंडर-16 क्रिकेट टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। फिरोजाबाद ने दूसरे लीग मैच में 194 रनों से हरा दिया।
द्वितीय स्व. गजाधर चतुर्वेदी मेमोरियल स्टेट अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026-27 के लीग मुकाबले में रविवार को फिरोजाबाद व जनपद टीम के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर फिरोजाबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 22 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 332 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। फिरोजाबाद की ओर से नवदीप ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 59 गेंदों पर 175 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 24 छक्के शामिल रहे।
उन्नाव की ओर से गेंदबाजी करते हुए आयुष ने 3 विकेट तथा आजाद रावत ने एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उन्नाव की टीम 14.4 ओवर में 138 रनों पर सिमट गई। केवल कप्तान सुयश सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 20 गेंदों पर 51 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के लगाए। फिरोजाबाद के कप्तान ईशांत यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके।