{"_id":"61f81e28425af9682b714f2b","slug":"notice-to-contractor-unnao-news-knp678160211","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क उखड़ी, ठेकेदार को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क उखड़ी, ठेकेदार को नोटिस
विज्ञापन
निर्माणाधीन सड़क से सैंपल भराते सीडीओ। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। नवाबगंज में भागीखेड़ा ख्वाजापुर से कन्हईपुर तक निर्माणाधीन सड़क उखड़ने पर सीडीओ ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने अधिशासी अभियंता को ठेकेदार पर रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ फर्म को ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश दिए हैं।
सोमवार को सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने नवाबगंज में लखनऊ-कानपुर हाईवे से ग्राम केवाना, भागीखेड़ा ख्वाजापुर से कन्हईपुर तक निर्माणाधीन 4.80 किमी लंबी सड़क का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पता चला कि जहां पर सड़क बनाई गई वहां पर ऊपरी परत उखड़ गई है। गिट्टी बाहर निकली मिली।
इस पर सीडीओ ने सड़क को खुदवाकर देखा तो पता चला कि निर्माण में खानापूरी की गई है। उन्होंने निर्माण सामग्री का सैंपल भराया। सीडीओ ने जब मामले की जानकारी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिशासी अभियंता एके जैन से मांगी तो उन्होंने बताया कि ठेकेदार को इस मामले में पूर्व में नोटिसेें जारी की गईं थीं। लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया। सीडीओ ने इसे गंभीरता से लिया और ठेकेदार पर रिपोर्ट रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही फर्म को ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
केवाना में अस्थायी गोशाला का किया शुभारंभ
सीडीओ ने केवाना में अस्थायी गोशाला का शुभारंभ किया। इसके बाद यहां पर हाईवे पर विचरण कर रहे मवेशियों को संरक्षित कराने का कार्य शुरू कराया गया। सीडीओ ने बताया कि इस गोशाला का संचालन शुरू होने से राजमार्ग पर निराश्रित गोवंश की समस्या में कमी आएगी।
गोवंशों की कराई गई टैगिंग
गंजमुरादाबाद। क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर और आलमऊ सराय की गोशालाओं में बढ़े गोवंशों की सोमवार को टैगिंग की गई। दोनों गोशालाओं में करीब 50 गोवंशों की टैगिंग की गई। राजकीय पशु चिकित्सालय के कर्मचारियों कासिम अली, मनोज कुमार और देवानंद ने सुलतानपुर की गोशाला में 30 गोवंशों की टैगिंग की। आलमऊ सराय की गोशाला में 20 गोवंशों की टैगिंग की गई।