फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Murder of wife by strangling her with scarf

Unnao News: दुपट्टे से गला कसकर की पत्नी की हत्या

Fri, 05 Jul 2024 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Murder of wife by strangling her with scarf
पुरवा (उन्नाव)। एक महीने बाद मुंबई से लौटे पति ने दुपट्टे से गला कसकर पत्नी की हत्या कर दी। दिन में दोनों के बीच विवाद हुआ था। कोतवाली में दोनों परिवार के लोग संबंध विच्छेद पर राजी हुए थे। पति ने एक रात की मोहलत मांगी और फिर घटना करके भाग गया।
विज्ञापन

पुरवा कस्बे के मोहल्ला तोपखाना निवासी हिना (32) का विवाह वर्ष 2014 में मौरावां थानाक्षेत्र के गांव पारा निवासी आसिफ पुत्र मुन्ना से हुआ था। हिना की मां सफीकुन ने बताया कि शादी के बाद आसिफ ने हिना को छह महीने तक मुंबई में साथ रखा। फिर नशे में अक्सर मारपीट करने लगा। आसिफ के परिवार में आपसी विवाद होने से उसने हिना को तोपखाना मोहल्ले में ससुराल से 100 मीटर दूर भीष्म के मकान में किराये पर कमरा लेकर दे दिया। दो बच्चों में आकिब तीन और बेटी शिफा सात साल की है।
विज्ञापन

आसिफ मुंबई की एक चप्पल फैक्टरी में काम करता है। वह महीने-दो महीने में आता और कमरे का किराया व परिवार का कुछ खर्च दे देता था। मां सफीकुन का आरोप है वह मुंबई से आता और हिना से मारपीट करता था। जानकारी पर परिजन दोनों के बीच समझौता करा देते। गुरुवार को दामाद मुंबई से आया। हिना ने रुपये मांगे तो वह पीटने लगा। मामला कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने दोनों में संबंध विच्छेद का हलफनामा लगाकर अलग होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान दामाद ने एक रात साथ रहने का समय मांगा। संबंध सुधरने की संभावना पर पुलिस ने अनुमति दे दी। शाम को दोनों घर आए। पड़ोस में ही एक शादी होने से आसिफ, हिना और बच्चों के साथ शामिल भी हुए। वहां से लौटने के बाद रात में दोनों में विवाद हुआ और आसिफ ने मारपीट करते हुए दुपट्टे से गला कसकर हिना की हत्या कर दी। मारपीट की दौरान रो रहे बच्चों को उसने पहली मंजिल पर बने कमरे में बंद कर दिया। शुक्रवार सुबह पड़ोसी अशद ने बच्चों का रोना सुना तब घटना का पता चला। पुलिस ने मृतका की बेटी शिफा के भी बयान दर्ज किए हैं।
कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर आसिफ पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल उसके घर में ताला बंद है। उसके माता-पिता भी मुंबई में हैं। सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

शाम को ससुराल भी गया था
सफीकुन ने बताया कि दामाद आसिफ जून महीने में मुंबई गया था। चार जुलाई को वह घर आया था। बेटी से विवाद और कोतवाली में संबंध विच्छेद का हलफनामा देने के बाद वह अपनी ससुराल आया। उससे यह भी कहा था कि जब रिश्ता ही खत्म कर लिया तो यहां क्यों आए हो लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। कुछ देर रुकने के बाद वहां से चला गया।

रात 11:30 बजे बहन से हुई थी बात
मृतका हिना की छोटी बहन नेहा ने बताया कि हिना से उसकी गुरुवार रात 11:30 बजे फोन पर बात हुई थी। तब उसने सब सही होने की बात बताई थी। इस पर वह बात करने के साथ आराम से सो गई। सुबह बहन की हत्या का पता चला। नेहा ने बताया कि जीजा बहन को साल में केवल एक बार ही खर्च देते थे। वह अक्सर यहीं रहते थे। बहन का खर्च मां सफीकुन और भाई शकील उठा रहे थे। आसिफ के माता-पिता और भाई भी मुंबई में काफी समय से रह रहे हैं।

शिफा बोली... मां को मारने के बाद कान के झाले उतारकर भाग गए पापा
घटना की प्रत्यक्षदर्शी सात साल की बेटी शिफा ने बताया कि शादी से आने के बाद मम्मी-पापा में विवाद हुआ। पापा मम्मी को डंडों से पीट रहे थे। हम दोनों को कमरे में बंद कर दिया था। बाद में मां की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। मां की मौत के बाद कान में पहले सोने के झाले भी उतारे और भाग गए। हम लोग बाहर निकालने के लिए चिल्लाते रहे लेकिन उन्होंने एक न सुनी।


लोगों के बीच यह भी चर्चा
घटना को लेकर कस्बे में की तरह की चर्चा है। लोगों ने बताया कि नशे के लती आसिफ को पत्नी से किसी और से नजदीकी का भी शक था। अक्सर मारपीट के दौरान वह हिना पर कई तरह के अनर्गल आरोप भी लगाता था। जबकि हिना बच्चों का खुदा का वास्ता देकर ऐसा आरोप न लगाने की गुजारिश करती रहती थी। लोगों को शक है कि घटना के पीछे एक यह भी वजह हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed